सन्नी कुमार बने बेस्ट ऑफ टूर्नामेंट
#पुष्पराज कुमार @ भागलपुर#
जिले के बिहपुर प्रखंड के रेलवे मैदान पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल में यूथ एकेडमी बिहपुर की टीम ने नवगछिया टीम को 35-30 व 35-28 से हराकर चैंम्पियन बना। इस प्रतियोगिता में अनुमंडल के आठ टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में वेस्ट ऑफ टूर्नामेंट यूथ एकेडमी बिहपुर के सन्नी कुमार को दिया गया। वही विजेता व उपविजेता टीम को समारोह के मुख्य अतिथि नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने खिलाड़ियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। वही मौके पर संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने खेल से मानसिक विकास की बात बताई। इस प्रतियोगिता के रेफरी की भूमिका राहुल कुमार, राजा कुमार, अमन कुमार व अमित कुमार ने निभाई। इस मौके पर कई खेल प्रेमी शामिल थे।




Recent Comments