
बिजली की चपेट में आने से 10 वीं की छात्रा की मौत
पानापुर (सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र के लगनी में बिजली की चपेट में आने से वीरेन्द्र शर्मा की पंद्रह वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की मौत हो गयी ।घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार आरती कुमारी उच्च विद्यालय कुदरियाॅ में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी ।वह प्रतिदिन की भांति आज भी कोचिंग करने डुमरसन गई थी।कोचिंग से लौटकर घर आई तथा अपने कमरे में गयी।कमरे में कुछ कर रही थी तभी बिजली की किसी नंगे तार के सम्पर्क में आ गयी।जिससे उसकी मृत्यु हो गई ।मृतक तीन बहनों में अपनी पिता की दुसरी संतान थी।आरती की मृत्यु के कारण परिवार और उसके माता पिता तथा बहनो का रो रो कर बुरा हाल हुआ है । वीरेन्द्र शर्मा एक मजदूर हैं जो मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं ।




Recent Comments