मढ़ौरा में दिखा रामभक्ति का अद्भुत नजारा , शोभायात्रा में जन सैलाब के जयकारे से राममय हुआ नगर
#असोईया और पकहा-अवारी गांव से आलग-अलग निकली शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ नगर

मढौरा (सारण)
रामनवमी को मढौरा में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी । जिससे जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान पूरा शहर हो गया । भक्ति में सराबोर युवाओं ने जय श्रीराम लिखे भगवा झंडा के साथ श्री रामचंद्र जी की झांकी भी शोभायात्रा में आकर्षण बनाये हुये था ।
शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भी भगवा या पीला वस्त्र धारण कर अपनी आस्था में लीन दिखे । शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिये सेवा में शहर वासियों ने स्वागत की पलकों के साथ जगह-जगह प्याऊ की व्यस्था भी किये थे । तपती धूप में जयकारे से युवाओं के कंठ को तर करने के लिये आधे दर्जन जगहों पर ठंढा पानी और शरबत लेकर शहर वासी खड़े थे । शोभायात्रा को मढौरा नगर वासियों ने भारी समर्थन दिया था । शोभायात्रा में अनुमानतः एक हजार से अधिक लोग शामिल थे । पिछली बार केवल असोईया के वार्ड संख्या 03 के युवा विकास समिति ने एक ही शोभायात्रा निकाली थी । इसबार पकहा-अवारी गांव के युवाओं ने भी अपनी अलग से शोभायात्रा निकाली । जबकि पूर्व से निकलने वाली असोईया युवा विकास समिति में इस बार झांकी सहित पूरी यात्रियों ने भगवा वस्त्र धारण कर आकर्षण बढ़ाये हुये था । शोभायात्रा स्टेशन रोड , अम्बेडकर रोड से शिलहौरी शिव मंदिर तक फिर शिलहौरी शिव मंदिर से मेन रेड होते हुये गढ़देवी मंदिर तक शोभायात्रा हुआ ।इस दौरान शांति व्यवस्था के लिये पुलिस भी तत्पर रही ।




Recent Comments