मांझी(सारण)। मंगलवार को देर शाम छपरा कोपा मुख्य मार्ग पर मूकरेड़ा गांव के समीप बाइक व नीलगाय की टक्कर में मांझी डुमरी की शिक्षिका हमीदा खातून तथा उनके पति असगर अली बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। बाद में गम्भीर रूप से घायल असगर अली को पटना रेफर कर दिया गया। जबकि जख्मी शिक्षिका का इलाज छपरा में चल रहा है।