सारण/मढौरा : क्षेत्र के सभी मन्दिरों तथा मठों के पुजारियों को राशन सामग्री एवं धूप, माचिस, साबुन इत्यादि का वितरण भाजपा नेता मनोज सिंह द्वारा अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ किया जा रहा है।
इस अवसर पर उन्होनें बताया कि जितने भी मन्दिर, मठ और ठाकुरबाड़ी हैं जहाँ पुजारी रहते हैं लगभग सभी को वहां के आस-पास के व्यक्तियों द्वारा प्रतिदिन सेवा भाव से मदद किया जाता है। लेकिन कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के कारण लगे लॉक डाउन के वजह से मन्दिरों तथा मठों पर पूजा-पाठ करने लोग नहीं जा रहें हैं तथा कोरोना के भय से समान का आदान-प्रदान तथा दान देने से भी कतरा रहें हैं ऐसे में मन्दिरों, मठों तथा ठाकुरबाडियों के कोई भी पुजारी भूखा ना रह जाए, इसलिए हम सभी पुजारियों को सेवा के भाव से राशन सामग्री एवं पूजा सामग्री अपने स्तर से मुहैया करा रहें हैं ।
उन्होने कहा कि क्षेत्र से हमारे सभी कार्यकर्ता इस प्रयास को श्रद्धापूर्वक सभी मन्दिरों का सूची बनाकर और वहां के पुजारियों से सम्पर्क कर सम्मानपूर्वक उन तक सामग्री पहूंचाया जा रहा है तथा इस कार्य में वहां के स्थानीय लोग भी उनका मदद कर रहें हैं। लगभग सभी पंचायतों के मन्दिरों मे अबतक सामग्री जा चुका है। मठ, मन्दिर मे राशन पहुंचाने की कार्य का सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा जी ने कहा कि आपने संगठन के आदेशों का पालन करके सबके लिए एक उदाहरण पेश किया है, इसके लिए आपको आभार धन्यवाद।
इस पुनीत कार्य में पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा काफी मेहनत करके क्षेत्र के मन्दिरों तक सामग्री पहुचा रहे हैं तथा अन्य मंडलों में रामाशंकर प्रसाद मिठू, मढौरा नगर अध्यक्ष, बद्रीनारायण सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष तथा चंद्रसेन कुंवर नगरा मंडल अध्यक्ष तथा इस कार्य में विशेष रूप से स्थानीय नेता बब्लू मिश्रा, शम्भु सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश प्र• सिंह, पूर्व मुखिया अमरेन्द्र सिंह, भोला सिंह, पैक्स अध्यक्ष अरुण सिंह, विनोद सिंह, राकेश उजाला, पप्पू सिंह, सत्येंद्र सिंह, लालसाहेब मांझी, उदय गिरि, श्याम सिंह एवं सुधीर सिंह, गुड्डू सिंह, सोनू सिंह, धीरज सिंह, लालसाहेब मांझी इत्यादि लोग लगे हुए हैं।