
सीवान में शुभारंभ हुआ सरस्वती शिशु / विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यो का संभाग स्तरीय सम्मेलन
सीवान : अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान विद्या भारती की बिहार इकाई लोक शिक्षा समिति, बिहार के अन्तगर्त कार्यशील सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर के पश्चिम संभाग के प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन शनिवार को सीवान के माधव नगर स्थित महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में संपन्न हुआ । बैठक का उद्घाटन लोक शिक्षा समिति के सह सचिव अजय कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर के किया ।
इस मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्यो को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि सरस्वती शिशु / विद्या मंदिरों में अध्ययनरत भैया-बहनों का सर्वांगीण विकास कैसे हो इस हेतु बैठक में चिंतन-मंथन किया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्यो के दायित्व व कर्तब्य के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला । सह सचिव श्री तिवारी ने शिशु-विद्या मंदिरों के स्थापना के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए उसे पूरा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति की अध्यक्षा डॉ. सुधाबाला, समिति सदस्य प्रो. रविन्द्र पाठक, श्री शम्भुदत्त शुक्ल, विभाग निरीक्षक उमाशंकर पोद्दार, प्रदीप कु. कुशवाहा, ललित राय, अनिल राम , श्रीराम सिंह, आशुतोष कुमार मिश्र सहित कुल 83 विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित हैं। उद्घाटन सत्र में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।




Recent Comments