बलिया मे किरोसिन तेल से नकली डीजल का खेल
तेजतर्रार एसपी की सक्रियता से खुल रहा गोरखधंधे का राज
शीतल प्रसाद गुप्ता ब्यूरोचीफ बलिया
बलिया (यूपी) 30 जून। जिले की लोकप्रिय व तेजतर्रार एसपी सुजाता सिंह की कर्त्तव्यनिष्ठा-सक्रियता से वर्षो से डंके की चोट पर चल रहा किरोसिन तेल से नकली डीजल की इस गोरख धंधे के खेल का पर्दाफाश कर पुलिस ने इस अवैध धंधे से नकाब उठा दिया है।सीयर पुलिस के इस सफलता ने नकली कारोबारीसे कई चौंकाने वाली तथ्यों का खुलासा भी किया है।यदि जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया तो जिले की आपूर्ति विभाग स्वत: कठघरे मे खड़ा हो जायेगा।पकड़ा गया नकली डीजल के कारखाने की संचालन कर्ता को जालसाजी सहित कालाबाजारी की धाराओं मे निरूद करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की इस कारवाई पर लोगो ने एसपी की सक्रियता की प्रशंसा कर रहे है।
बताया जाता है कि गुरुवार को बिल्थरारोड में नकली डीजल पकड़े जाने के बाद पुलिस को ऐसी भी आशंका है कि आरोपी पुलिस को भ्रमिक करने के लिए कई हथकंडे अपना रहे है। बहरहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश करते हुए नकली डीजल बनाने की पूरी प्रक्रिया का पता लगाने कोशिश कर रही है।सीयर चौकीप्रभारी प्रमोद कुमार उपाध्याय द्वारा पकड़ा गया नकली डीजल कारखाने को संचालित करने वाला मुख्य सरगना व उसका पिकअप चालक से मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार चन्द्र भूषण और पूर्ति निरीक्षक के संयुक्त मुजरिम बयान से कई चौंकाने वाला तथ्य भी खुलकर सामने आई। पकड़ा गया नकली डीजल के कारखाने ने जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन की कर्तव्यनिष्ठा की कलई खुलकर तब सामने आयी जब पकड़े गए नकली डीजल के कारोबारी ने कहा कि इस गोरखधंधे को विगत छह-सात वर्षोसे धड़ल्ले से चला रहा था और डीजल राशन की लाईसेंसी दुकानदारो से ब्लैक मे किरासन तेल खरीद लिया करते थे। पुलिस गिरफ्त मे आया नकली डीजल कारोबारी संचालनकर्ता ने दावेके साथ किरोसिन तेल से असली के अनुरूप बनाये गये नकलीडीजल बनाने का पूरी विधि-विधान से उपस्थित अधिकारी को सुना कर उन्हे चौका दिया।पुलिस उपाधीक्षक रसड़ाश्रीराम यादव व उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने नकली डीजल के इस खेलके गोरखधंधे मे शामिल कालाबाजारियो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का प्रयास भी काफी सराहनीय रहा।
मिट्टी तेल से बनता था नकली डीजल
पकड़े गए मुजरिम ने पुलिस को बताया कि नकली डीजल वे मिट्टी तेल से बनाया करते थे। मिट्टी तेल में आइल तथा कुछ कैमिकल्स मिलाया जाता था जिससे वह डीजल की तरह गाढ़ा हो जाता था। इस कारण से लोग आसानी से असली और नकली डीजल में अंतर नहीं कर पाते थे।वहीं पुलिस ने नौ ड्रम नकली डीजल व मिट्टी तेल सहित कई उपकरण जब्त किया है।वहीं मौके में डीजल बनाने की सामग्री के रूप में पाउडर,सेंट तथा कैमिकल जब्त किए गए है।पुलिस टीम ने गुरुवार को नगर के सीयर-सोनाडीह मार्ग के मुख्य रोड पर स्थित इस अवैध नकली डीजल के कारखाने पर छापेमार व जब्ती की कार्रवाई मुकम्मल पुख्ता जानकारी पाकर सीयर के नवागत चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने आकस्मिक दविश देकर अपने गिरफ्त मे रंगोहाथ पकड़ने मे सफलता हासिल कर लिया।
टावर का डीजल कह होती थी बिक्री नकली डीजल का कारोबार करने वाले मिलावटखोर मोबाइल टावरसे खरीदा डीजल बताकर किसानों को इसे बेच देते हैं। बलिया जिले मे मिट्टी के तेलसे डीजल बनाकर बेचने का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। मिलावटी डीजल के इस्तेमाल से किसानों के संसाधन जवाब दे रहे हैं ।पेट्रोल पंप पर मिलने वाले डीजल की अपेक्षा कम कीमत पर मिलने वाले।नकली डीजल को किसान लालचवशखरीद रहे हैं।सिंचाई को लगाए गए इंजन पंप और ट्रैक्टरों में इस डीजल का उपयोग किया जा रहा है।ऐसे होता है तैयार नकली डीजल को सरकारी राशन की दुकानों पर आने वाले मिट्टी के तेलमें केमिकल डाल कर पहले उसका रंग हटाते हैं।इसके बाद अन्य केमिकल की मिलावट कर डीजल का रूप देकर बिक्री करते हैं।अब देखना है कि बलिया मे किरोसिन से नकली डीजल की इस खेल मे जिला प्रशासन क्या कार्रवाई अमल मे लाता है???
सुजाता सिंह 70वें एसपी के रूप में बलिया में अपना चार्जसम्भाली। बलिया के इतिहास में एसपी के रूप में पहली बार महिला की तैनाती शासन द्वारा की गई है। एसपी के रूप में सुजाता सिंह का नाम आने से पुलिस महकमे में उनके चर्चा जोरों पर रही। पटना,बिहार की रहने वाली सुजाता सिंह है।2012 बैच की आईपीएस सुजाता सिंह के नाम से जनपदवासी बेहद प्रसन्न है।सपा की सरकार में जहां प्रभाकर चौधरी का नाम चर्चाओं में रहा,वहीं अब योगी की सरकार में सुजाता सिंह का नाम भी जोर-शोर से चल रहा है। सुजाता सिंह के जिले मे एसपी के रूप मे कार्यभार ग्रहण करते ही बलिया के पुलिस प्रशासन मे बहुत बदलाव आया जहां गरीब, असहाय, निरीह लोगो को पुलिस द्वारा मदद व न्याय की उम्मीदे उन्हे मिलने लगी है।अब बलियावासियों को अपने लोकप्रिय महिला पुलिस अधीक्षक पर नाज है।




Recent Comments