बरामद शराब की अनुमानित कीमत 25 लाख के करीब
#परवेज अख्तर /सिवान
गुठनी (सिवान): गुठनी थानाक्षेत्र के श्रीकलपुर चेेकपोस्ट पर रविवार की अल सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सीमेंट लदे ट्रक से 485 कार्टन शराब बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख बताई जाती है। ट्रक का चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सीमेंट से लदे ट्रक में शराब लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर यूपी की तरफ से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग श्रीकलपुर चेकपोस्ट के समीप शुरू की गई। इसी दौरान यूपी 14एफटी 4031 नंबर के ट्रक पर संदेह होने के कारण उसे रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें ऊपर रखे सीमेंट की बोरियों को हटा कर देखा गया, जहां सीमेंट की बोरियों के नीचे हरियाणा निर्मित 180 एमएल क्रेजी रोमियों अंग्रेजी शराब रखी गई थी।




Recent Comments