
जनादेश/मढ़ौरा । बकाया मजदूरी को लेकर निर्माणाधीन अनुमंडलीय अस्पताल के मजदूरों ने शनिवार को काम बंद कर हंगामा किया। मजदूर महिनों से मजदूरी नही दिए जाने को लेकर आक्रोशित थे । नराज मजदूरों का कहना था कि काम करा रहे ठेकेदार ने पिछले कई महिने से उनकी मजदूरी का भुगतान नही कर रहा है । इससे वे खाने पीने और परिवार चलाने के लिए भारी दिक्कत में है । बार बार मजदूरी मांगे जाने पर महिनों से टाल मटोल किया जा रहा है । इस स्थिति से वे परेशान है । मजदूरी का रुपया बाकी होने से वे दुसरी जगह काम भी नही कर पा रहे है कि यहा उनका बकाया रुपया डूब जाएगा। दुसरी तरफ यहा दिन बीतता जा रहा है लेकिन मजदूरी नही दिया जा रहा है ।
मजदूर कांट्रेक्टर का बीस लाख बकाया
हंगामे मे संवेदक को मजदूर उपलब्ध कराने वाला कांट्रेक्टर भी शामिल था । मजदूर कांट्रेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि संवेदक ने कई महिनों से भुगतान नही किया है । उसका बीस लाख रुपया बकाया है जिससे मजदूरों का भुगतान किया जाना है । मजदूरों का पैसा बकाया होने से मजदूर लगातार उसपर दबाव बना रहे है । पिछले दिन संवेदक हाइवा कंस्ट्रक्शन कम्पनी आदित्यपुर, झारखंड के द्वारा इसे पांच लाख पच्चीस हजार का चेक भी दिया गया था लेकिन उसे खाता में डालने पर चेक बाउंस हो गया । मुख्य संवेदक ने उसके 18,70,000 रुपया बकाया का हिसाब किया था । करार किया था बकाया का रकम चार किस्तों ने भुगतान कर देगा । पहली किस्त के रुप कें 5,25000 का दिया चेक भी बाउंस कर गया है । इससे प्रत्येक मजदूर का हजारों रुपया बकाया हो गया है। मजदूर कांट्रेक्टर ने कहा कि वह बकाया मजदुरी दिलवाने को लेकर प्रशासनिक मदद की गुहार भी लगा चूका है लेकिन मदद नही मिली है ।




Recent Comments