
जनादेश/माझी(सारण) ।थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ से मंगलवार को माझी पुलिस द्वारा फ्रूटी शराब लदी एक ब्लोरो सहित एक अल्टो कार जप्त किया गया है। जबकि चार धंधे वालों को गिरफ्तार किया गया है ।यह करवाई वाहन चेकिंग के दौरान की गई। बताया जाता है कि मंगलवार को बलिया मोड़ पर सघन वाहन जांच चल रहा था। तभी यूपी के तरफ से एक अल्टो कार बीआर 31 एल 2757 आती दिखाई दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी द्वारा उसे रोककर चेक किया जा रहा था कि पीछे से सरसराती हुई एक बिलोरो बी आर 1 एजी 9988 आ गई उसे भी चेक किया जाने लगा पहले तो कारोबारियों ने कुछ भी होने से इनकार किया। लेकिन बारीकी से देखा गया तो शराब से भरा पड़ा था। दोनों गाड़ी को जप्त कर लिया गया । एक गाड़ी लाइनर का काम कर रहा था तो दूसरे पर माल लदा हुआ था ।।गाड़ी के अंदर से 28 कार्टून फ्रूटी शराब निकाला गया। गिरफ्तार लोगों में नंदा राय का पुत्र सोनू राय, गोविंद राय के पुत्र चंद्रशेखर कुमार , बिरजू पासवान के पुत्र विवेक कुमार , एवं प्रमोद राय के पुत्र बिट्टू कुमार शामिल हैं।जो सभी हाजी पुर के बताए जाते हैं। पुलिस घटना के तह तक जाने का प्रयास कर रही है। यह शराब का खेप बलिया से चला था जो हाजीपुर में डिलीवर करना था। पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।




Recent Comments