छपरा।फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन सारण का सम्मेलन 15 मार्च 2022 को, फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सिंह जी महामंत्री वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में जन वितरण विक्रेता का अपनी 8 सूत्री मांगों के समर्थन में एक सम्मेलन सारण जिला फेयरप्राइस एसोसिएशन के बैनर तले छपरा शहर के जनक यादव लाइब्रेरी में 15 मार्च 2022 को दिन के 11:30 बजे होने जा रहा हैं, इसमें प्रदेश के महामंत्री श्री वरुण कुमार सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे एवं जन वितरण विक्रेता ओं के लंबित 8 सूत्री मांगों के समर्थन में पटना के गर्दनीबाग में होने वाले आगामी 21 मार्च 2022 को विरोध प्रदर्शन के लिए रूपरेखा तय करेंगे ,जन वितरण विक्रेताओं के वर्षों पुरानी लंबित मांगों में से एक जनवितरण दुकानदारों को सरकारी सेवक घोषित करने एवं उन्हें अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए पड़ा श्रमिक के रूप में परिवार के भरण-पोषण के लिए ₹30000 प्रतिमाह मानदेय ने की मांग के साथ सरकारी अवकाश एवं विभिन्न मांगे शामिल है, इन्हीं मांगों को पूरा कराने के लिए जन वितरण दुकानदार वर्षों से हड़ताल एवं प्रदर्शन करते आ रहे हैं, जन वितरण विक्रेताओं का कहना है कि इस बार जो प्रदर्शन और धारणा होगा व सीधे मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री के खिलाफ होगा,ये ऐतिहासिक होगा और सरकार को उनकी बात माननी ही पड़ेगी,