फुटबॉल : मढ़ौरा और पटेढ़ी की टीम के बीच फाइनल मुकाबला कल वुधवार को

● सेमीफाइनल मैच में मढ़ौरा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मशरक को 1-0 से शिकस्त देकर पहुंची फाइनल में

फोटो- 1

जनादेश/मढ़ौरा(सारण)। अनुमंडल स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मढ़ौरा और पटेढ़ी की टीमें भिड़ेंगी। उच्च विद्यालय मढ़ौरा के खेल मैदान परिसर में बुधवार दोपहर बाद फाइनल मुकाबला का आयोजन होना है। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एसडीओ योगेंद्र कुमार, अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। मैच रेफरी प्रभाकर सिंह मोनू ने बताया कि फाइनल में जगह बनाने वाले मढ़ौरा और पटेढ़ी की दोनों टीमों में काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

मढ़ौरा और पटेढ़ी की टीमें सेमीफाइनल मुकाबले जीते :

उच्च विद्यालय मढ़ौरा के खेल मैदान में मंगलवार को दोनों सेमीफाइनल मैंच खेला गया। पहले हाफ में ही पटेढ़ी की टीम आक्रामक रही और तीन गोल करके 3-0 की बढ़त बना ली थी । इंटरवल के बाद पटेढ़ी टीम ने और दो गोल कर अपनी बढ़त को अपराजेय बना ली । मंझोपुर की टीम अधिक दबाव में दिखी । इसके खिलाड़ियों की तरफ से मात्र एक गोल ही किया जा सका । दूसरा सेमीफाइनल मढ़ौरा और मशरक टीम के बीच खेला गया । मढ़ौरा की टीम ने अपने अच्छे खेल से सभी को प्रभावित किया । पहला हाफ गोलरहीत रहा, दोनों टीमों की तरफ से कई अवसर बनाए गए लेकिन गोल नही हो सका। दूसरे हाफ के अंतिम समय में‌ मढ़ौरा के सुमित ने निर्णायक गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिला दी। इसके पूर्व मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने मैंच शुरु होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय लिया और टॉस करा कर मैच का शुभारंभ कराया। इस दौरान एसडीओ ने बॉल को किक भी की और सभी खिलाड़ियों से मैदान में अपनी प्रतिभा को बाहर लाने के लिए पूरी मेहनत करने की बात कही । बता दे कि मढ़ौरा अनुमंडल स्थापना दिवस समारोह के तहत उच्च विद्यालय मढ़ौरा के खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू की गई है।प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला 13 अप्रैल को मढ़ौरा और पटेढ़ी के बीच खेला जाएगा । मैंच में मुख्य रेफरी की भूमिका में क्रीड़ा भारती के प्रखंड संयोजक प्रभाकर सिंह मोनू और शीला सिंह रहे । मैच में पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी प्रो. गोरा सिंह, रिटायर्ड शिक्षक तेज नारायण सिंह, दिलीप सिंह सहित अन्य काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।