
मढ़ौरा। नगर क्षेत्र के रेलवे दक्षिणी ढ़ाला की क्षतिग्रस्त सड़क को पार करने में शुक्रवार की सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे पलट गयी । पिकअप के पलटने से चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया । चालक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसका ईलाज किया गया । मिली जानकारी के अनुसार रेलवे दक्षिणी ढ़ाला की सड़क पिछले वर्ष बाढ़ में पुरी तरह से टूट गयी थी। एक वर्ष से रेलवे इसकी मरम्मती को लेकर लापरवाह है । इसी सड़क से टेंट सामियाना के सामान से लदी एक पिकअप पार कर रही थी । टुटी सड़क को पार करने में अनियंत्रित होकर गढ़ढ़े में पलट गयी । बता दे की उक्त सड़क की मरम्मति को लेकर रेलवे पुरी तरह से लापरवाह बना हुआ है । रेलवे का दक्षिणी ढ़ाला सड़क आधा दर्जन गांव का सम्पर्क पथ है । प्रतिदिन हजारों लोग आने जाने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करते है । छोटी छोटी मालवाहक गाड़िया भी खतरे में सड़क को पार करती है और प्राय दुर्घटना का शिकार होती रहती है । इसके बाद भी रेलवे उक्त सड़क की मरम्मती को लेकर लापरवाह बना हुआ है । टुटी सड़क को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा क्षोभ है ।




Recent Comments