फरार प्रेमी प्रेमिका को पटना से पुलिस ने किया बरामद, प्रेमी भेजा गया जेल

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) : प्रखंड के चैनपुर गांव से फरार प्रेमी- प्रेमिका को तरैया पुलिस ने पटना से बरामद किया है। प्रेमी चैनपुर गांव निवासी शत्रुधन राय को पुलिस ने जेल भेज दिया है।अपहृता युवती देवन्ती कुमारी को छपरा न्यायलय में 164 के ब्यान के लिये भेज दिया गया है।इस सम्बंध में युवती के माँ ने थाने में अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिसमे उक्त युवक को अभियुक्त बनाया गया था।जिसके आलोक में यह करवाई हुई है।