पहुंचे अधिकारी, जातीय गणना के बताए तरीके

मढ़ौरा (सारण) । जातिगत गणना हेतु चल रहे प्रशिक्षण शिविर का बुधावार को समापन हो गया। शिविर के दुसरे दिन मंगलवार को प्रगणकों ने खाना की गुणवता को लेकर सवाल उठाया था और नराजगी व्यक्त की थी । इसको लेकर बुधवार को मढ़ौरा बीडीओ सुधीर कुमार खुद प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे शिक्षकों को गणना के सुलभ टिप्स की जानकारी प्रगणकों को दी । इस दौरान सेंटर पर मौजूद व्यवस्था का भी जायजा लिया। प्रशिक्षण शिविर पर बदइंतजाम को लेकर खबर के प्रकाशन के बाद बुधवार को प्रशासन सजग दिखी, वही प्रशिक्षण कक्ष भी पुरी तरह से प्रगणकों से भरा दिखा । उपस्थित प्रशिक्षु प्रगणक प्रशिक्षण शिविर में लॉन्च के बाद दोपहर बाद तक रुके रहे । जबकि बीते दो दिन प्रशिक्षण शिविर, शिविर कम  पिकनिक स्पॉट अधिक दिख रहा था। प्रगणक प्रशिक्षण शिविर में न बैठकर मैदान में इधर उधर गप्पे करते दिखे थे। इन स्थितियों पर तीसरे दिन विराम लगा दिखा। उपस्थित प्रशिक्षु प्रगणकों ने हॉल में बैठकर पुरी तन्मयता से गणना के बताए तरीको को सुना। मौके पर एएसडीएम नलिन प्रताप राणा, मढ़ौरा बीडीओ सुधीर कुमार, बीपीआरओ साइमन प्राजक्ता, राजस्व अधिकारी तरुण कुमार रंजन समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे ।