
गड़खा/सारण। महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बक्स में शनिवार को संत श्रीधर दास जी महाराज ने दर्जनों अखबार विक्रेताओं को राशन देकर सम्मानित किया। जिसमें चावल आटा दाल आलू प्याज व अन्य सामग्री थी।संत श्रीधर बाबा ने कहा कि हॉकर बिना खुद की परवाह किए बगैर कड़ाके की ठंड, बरसात व भीष्म गर्मी में निस्वार्थ भाव से लोगों तक अखबार पहुंचाते हैं।ये सभी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान लॉक डाउन में भी प्रतिदिन पेपर पहुंचाने वाले कोरोना योद्धा हैं।मौके पर कुन्दन बजरंग सुमन शाह,चंदन साह,विक्रम साह, विशाल कुमार, नीतीश कुमार,चन्दन,सूरज कुमार, मुन्ना सिंह, नंद किशोर पांडेय, शर्मिला देवी, सूरज किशन व अन्य को हॉकरों को सम्मानित किया गया।मौके पर श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी,डॉ प्रभु यादव,डॉ दीपक कुमार उपस्थित थे।




Recent Comments