पोस्टल इंप्लाइज यूनियन का 15 वां द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन ग्रुप सी का 15 वां द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को प्रधान डाकघर प्रांगण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संचालन संघ के प्रमंडलीय सचिव जितेंद कुमार तिवारी ने किया. इस दौरान संघ के कार्यों को लेकर सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. प्रमंडलीय एवं परिमंडलीय सचिवों ने डाक सेवा से जुड़े कर्मियों की समस्याओं और उसके निदान के लिए एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया. अधिवेशन के दौरान सभी सहभागियों ने संघ के फैसले के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की बात स्वीकार की.
इस अवसर पर परिमंडलीय सचिव उपेंद्र कुमार तिवारी बिहार परिमंडल पटना, दीनानाथ प्रसाद साह, मुजफ्फरपुर प्रमंडलीय सचिव अनिल कुमार राय, बेतिया प्रमंडल सचिव एनसी पांडे, मोतिहारी प्रमंडल सचिव बृजकिशोर प्रसाद, अध्यक्ष सीवान प्रमंडल फारूख अली, मनोज कुमार सिंह सहायक सचिव, सत्येंद्र कुमार, अभिषेक मिश्रा, कन्हैया सिंह, सुशील पासवान, कौशलेंद्र तिवारी, पंकज कुमार तिवारी, सुधीर कुमार, प्रमोद कुमार प्रसाद, पंकज कुमार, योगेंद्र राय, सुधांशु कुमार वर्मा, पायल राज, शंभू वर्मा, रंजन कुमार, संजय कुमार, शुभम कुमार, कैलाश गुप्ता, नागेंद्र कुमार, राकेश कुमार राम, रामाजी डाकपाल, ध्रुप कुमार वर्मा सहित डाक कर्मचारी तथा अन्य संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.




Recent Comments