तरैया (सारण) :

प्रखंड के पोखरेड़ा गांव में छठ घाट पर पानी के अंदर स्थापित की गई भगवान भास्कर की प्रतिमा का विर्सजन सोमवार को बाजे गाजे के साथ किया गया।छठ घाट से भगवान भास्कर की प्रतिम्मा को लेकर श्रद्धालुओ ने नगर भ्रमण किया।फिर पोखरेरा नहर में शांतिपूर्ण विर्सजन सम्पन्न हुआ।उक्त मौके पर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, सचिव अमित कुमार शर्मा ,कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह,मुखिया प्रतिनिधि ब्रज किशोर शर्मा,मुन्ना कुमार सिंह, चंदन पासवान जगलाल साह, नरेंद्र सिंह, सुनील सिंह ललन कुमार महतो, रंजीत कुमार व अन्य मौजूद थे।