पैथोलॉजी सेंटर से संचालक की बाइक चोरी

इसुआपुर(सारण)- इसुआपुर बाजार स्थित प्रसाद पैथोलॉजी के सामने से पैथोलॉजी के संचालक संजय प्रसाद की पैशन प्रो मोटरसाइकिल को दिन दहारे बीच बाजार से चोरों ने चोरी कर ली । घटना के समय श्रीप्रसाद अपने लैब में थे ।बाहर निकले तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल गायब है ।अगल बगल के दुकानदारों से बहुत पूछ ताछ की पर कुछ पता नहीं चल सका ।जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने थाने में दी है ।जिसमें अज्ञात को चोर बनाया गया है