पूर्व विधायक ने चलाया परिवार संपर्क अभियान-
डोरीगंज(सारण):भाजपा द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी परिवार संपर्क अभियान के तहत पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने सदर प्रखण्ड के बिशुनपुरा पंचायत मे परिवार संपर्क अभियान चलाया ।इस अभियान के तहत बिशुनपुरा पंचायत के बिशुनपुरा , जलालपुर एवं शिवरहिया गाँव मे पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने डोर टु डोर भ्रमण कर प्रत्येक परिवारों से केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे हर घर बिजली योजना , उज्जवला योजना , अटल पेंशन योजना , जनधन योजना आदि योजनाओं के बारे मे जानकारी दी एवं योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ।इस अवसर पर मुख्य रुप से भाजपा नेता हरेश्वर सिंह , जनार्दन सिंह , पिंटु साह , शिवभजन सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।