
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने समाज कल्याण मंत्री का पुतला फूंका
डोरीगंज(सारण):
सदर प्रखण्ड के हड़ताली आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखण्ड मुख्यालय पर परियोजना कार्यालय के समक्ष समाज कल्याण मंत्री का पुतला दहन किया ।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या मे पहुँची आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मोर्चा के अध्यक्ष अरुण सिंह एवं महासचिव उषा कुमारी के नेतृत्व मे पहले परियोजना कार्यालय के समक्ष केन्द्र एवं बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की एवं प्रदर्शन किया एवं साथ ही समाज कल्याण मंत्री का पुतला दहन किया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से मोर्चा के अध्यक्ष अरुण सिंह , महासचिव उषा कुमारी , उपाध्यक्ष मणीकान्त सिंह , कोषाध्यक्ष बिन्दु देवी सहित सैकड़ों की संख्या मे आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थी ।
ज्ञात हो की पिछले पाँच दिसंबर से ही आंगनबाड़ी सेविकाएं वेतनमान सहित 16 सुत्री माँग को लेकर हड़ताल पर है ।




Recent Comments