दरियापुर(सारण)

प्रखण्ड क्षेत्र के परीक्षण चौक पास स्थित सागर हिल टॉप एकेडमी के छात्र ने राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में भाग लिया वही इस परीक्षा में राज्य के अलग अलग जिलों के अलग अलग विद्यालयों से लगभग 5000 छात्र – छात्राओं ने भाग लिया था, जिसमें 90% अंकों के साथ पूरे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अवनीश कुमार (वर्ग – 5) तथा 85% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्रियांशु कुमार (वर्ग – 5) ने हासिल किया ।
वर्ग – 5 से टॉप टेन में इसी विद्यालय से 6th तथा 8th स्थान पर क्रमशः युवराज और हिमांशु ने अपना स्थान बनाया। वर्ग – 6 से बबली कुमारी और रचित कुमार ने टॉप 10 में क्रमशः 4th तथा 6th स्थान प्राप्त किया। वहीं वर्ग – 8 से सोनाक्षी राज ने टॉप 10 में 5वीं स्थान प्राप्त किया। वर्ग – 9 से टॉप 10 में आदित्य आनंद ने 9th स्थान प्राप्त किया।
इसी विद्यालय से भव्या कुमारी, सिमरन कुमारी, आदिति कुमारी, आदित्य कुमार, आयुष कुमार, रागिनी कुमारी, अनन्या कुमारी, सुहानी कुमारी, और अनिकेत कुमार ने भी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त किया । उक्त जानकारी विद्यालय के निदेशक विजय कुमार ने दी