ग्रामीण सड़क को लेकर हुए विवाद में मारपीट में छः लोगो पर प्राथमिकी दर्ज
तरैया/सारण :12.10.2018 ।
थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव में ग्रामीण रास्ते को लेकर हुए विवाद के कारण दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट हो गयी।जिसमे छः लोगो पर एफआईआर दर्ज की गयी है।पिड़ित रामावतार साह के कोर्ट परिवाद के आलोक में शुक्रवार को छः लोगो पर प्रथमिकी दर्ज की गयी है।
जिसमे कामेश्वर साह, प्रेम साह, विजय साह, कृष्णा साह, अनिल साह तथा अरुण साह को अभियुक्त बनाया गया हैं।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया मामले की जाँच किया जा रहा है।