● अवतार नगर मे जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व मे छापेमारी करने गयी पुलिस बल पर हुआ था हमला
डोरीगंज(सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के बोधा छपरा टॉल टैक्स के पास अवैध बालु भंडारण एवं ढुलाई के विरुद्ध कार्यवाई करने गयी पुलिस बल पर हमले मे पुलिस द्वारा 70 नामजद एवं 500 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
विदित हो कि सोमबार की संध्या जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व मे बोधा छपरा टॉल टैक्स के पास पुलिस अवैध बालु भंडारण एवं ढुलाई के विरुद्ध छापेमारी करने गयी थी उसी क्रम मे सैकरों की संख्या मे बालु माफियाओं ने पुलिस बल पर अचानक हमला कर दिया ।
इस अचानक हुए हमले के बाद पुलिस किसी तरह जान बचाकर वहाँ से भागे । इस घटना मे कई पुलिस कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गए थे ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और उन लोगों से पुछताछ की जा रही ।
घटना के बाद मंगलवार को सभी बालु घाटों पर विरानी छाई रही ।




Recent Comments