
भेल्दी। महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बक्स द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस के खतरे व बचाव के लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान दर्जनों युवाओं के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्लीकेशन डाउनलोड करवाया गया एवं इसके बारे में विस्तार से बताया गया। इस ऐप द्वारा यदि कोई भी कोरोना संक्रमित में कोई व्यक्ति नजदीक आता है तो अप्लीकेशन पहले ही सूचना देती है।सन्त श्रीधर बाबा ने कहाकि एप्लिकेशन का उद्देश्य मैं सुरक्षित,आप सुरक्षित और देश सुरक्षित हैं, हर व्यक्ति को इस ऐप को डाउनलोड कर सुरक्षित रहना चाहिए। मौके पर संत श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी, डॉ प्रभु यादव ,डॉ दीपक कुमार,पंकज कुमार ,कुश कुमार, देवेंद्र कुमार, रंजय कुमार,चन्दन कुमार,मुन्ना कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments