पीके फिटनेस जोन के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
भेल्दी(सारण):इंटेल्स महा कांटेस्ट सेशन -2 में बेहतरीन डांस प्रदर्शन किए लिए भेल्दी के पीके फिटनेस एंड डांस एकेडमी के छात्र छात्राओं को प्रथम सोनु डान्स ग्रुप द्वितीय प्रीति डान्स ग्रुप और तृतीय पुरस्कार सीमांत डान्स ग्रुप अपने नाम किया।जिस के उपलक्ष्य में बुधवार को पूर्व प्रमुख सह राजद नेता सुनील राय युवा राजद जिलाउपाध्यक्ष सुमित यादव रेडियंट पब्लिक स्कूल के संचालक रंजीत शांडिल्य,पंकज गुप्ता,राजेश कुमार,मनोरंजन सिह,मुन्ना भाई समेत अन्य अतिथियों ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डांस टीचर रविकांत,छात्र सोनू ,नीरज ,रमन,कुणाल, आनन्द ,आदित्य, प्रीति कुमारी ,चांदनी कुमारी ,पलक कुमारी,सीमांत,कृष्ण कुमार,सत्यम और नवीन को मेडल और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सुनील राय ने कहा कि नृत्य भारतीय संस्कृति की पहचान है इस लिए छात्र-छात्राओं को डान्स के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।रंजीत शाण्डिल्य ने कहा कि बच्चे को जिस क्षेत्र में रुचि हो उसे उस क्षेत्र में आगे बढ़ने देना चाहिए ।तभी देश राष्ट्र विकसित होगी। युवा राजद उपाध्यक्ष सुमित यादव ने कहा कि पीके फिटनेस जोन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के योग और फिटनेस के साथ ही डांस की भी जानकारी दी जा रही है। पीके फिटनेस जोन के संचालक अमित कुमार ने कहा कि छात्राओं को आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग भी शुरू की जा रही है।




Recent Comments