
बनियापुर (सारण) बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त भीठी गांव में गरज के साथ बारिश में हुई वज्रपात की शिकार एक किशोरी की जान चली गयी व एक बालक घायल हो गया। जहां परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सुचना पर अंचलाधिकारी सहित पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए छपरा भेज दिया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि भीठी सहाबुद्दीन पंचायत के भीठी तख्त गांव में आधी बारिश में हरेराम महतो की 14 वर्षीय पुत्री रविता कुमारी व तीन चार बच्चे घर के बगल में आम चुनने गए तभी बारिश शुरू हो गई,जहा और बच्चे घर भाग गए एवम ये दोनों आम के पेड़ के नीचे छिप गए। तभी तेज गर्जन के साथ हुई वज्रपात में रविता कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी एवम सात वर्षीय बालक विक्की कुमार घायल हो गया।घायल बच्चे को निजी अस्पताल में इलाज कराया गया जहाँ उसकी स्थिति सामान्य है। घटना से जहां लोगों में दहशत फ़ैल गयी। वही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए छपरा भेज दिया। तथा अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बताया कि घटना काफी हृदय विदारक है। घटना में सरकारी निर्देसनुसार आश्रितों को राहत पहुंचाई जाएगी। जिस मौके पर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह सहित पुलिस कर्मी शामिल थे।




Recent Comments