सिसवन (सिवान) : प्रखंड के चैनपुर स्थित अस्पताल के मैदान में चल रहे
डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच सोमवार की शाम बनाम
नगई टीम के बीच खेला गया जिसमें सुबही की टीम 49 रन से जीत दर्ज कर अगले
दौर में प्रवेश कर गई। इससे पहले टॉस जीतकर सुबही की टीम ने पहले
बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 107 रन
का लक्ष्य दिया।जवाब में खेलने उतरी नगई की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 58
रन ही बना सकी। इस प्रकार सुबही की टीम 49 रन से जीत दर्ज कर गई। मौके
पर कमेंटेटर उपेंद्र पांडेय, धम्मू यादव, विशाल कुमार, तनु तिवारी, वसीम
अकरम, सौरव पांडेय, सत्येंद्र समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी आदि मौजूद
थे।




Recent Comments