•अफगानी जनता का खून बहा रहा पाक अमेरिकी सहायता से:- पूर्व राष्ट्रपति

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार हामिद करज़ई ने गुरूवार को कहा कि वाशिंग्टन अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान के युद्धोन्मादी रवइये से भली-भांति अवगत है और अमेरिका ने इस्लामाबाद के इस रवइये से आंख मूंद ली है।
•यह भी पढ़ें..तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं का समूह शहनाज बेगम के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय से मिला
उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान की जो वित्तीय सहायता करता है उसका प्रयोग अफ़ग़ान जनता का ख़ून बहाने के लिए किया जाता है।
इसी प्रकार उन्होंने बल देकर कहा कि अफ़ग़ान जनता पर जो अत्याचार हो रहा है वह वाशिंग्टन और इस्लामाबाद के संयुक्त षडयंत्र का नतीजा है।
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने इस देश में अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़ाये जाने के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हालिया स्ट्रैटेजी की ओर संकेत किया और कहा कि अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति युद्धग्रस्त अफ़ग़ानिस्तान में अशांति में वृद्धि का कारण बनेगी।
अफ़ग़ान मामलों के राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अफ़ग़ानिस्तान के बारे में अमेरिकी अधिकारियों की स्ट्रैटेजी इस देश में आतंकवादी गुट दाइश का समर्थन और केन्द्रीय एशिया की ओर उनका दिशा निर्देशन करना है ताकि वह इस क्षेत्र को भी अशांत व असुरक्षित बनाये और इस मार्ग से वह अपने लक्ष्यों को साध सके। •न्यूज स्रोत से पढ़ें..




Recent Comments