पहलवानों ने मेले में दिखाया दम
✍परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान प्रखंड के राजवंशी देवी उच्च विद्या मंदिर के खेल मैदान में बुधवार को महावीरी पूजा का आयोजन किया गया। महावीरी पूजा के बाद खेल मैदान में यूपी तथा बिहार के पहलवानों द्वारा कुश्ती की गयी। बिहार के गोपालगंज, छपरा, बेतिया, पटना व यूपी के मऊ, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर के पहलवानों के बीच जमकर मुकाबला हुआ। कुश्ती के दौरान यूपी के गाजीपुर के अभिजीत पहलवान तथा बिहार के गोपालगंज के टाइगर पहलवान के बीच का कुश्ती काफी रोमांचक था। कुश्ती में टाइगर पहलवान ने यूपी के पहलवानों को पटखनी देते हुए जीत हासिल की। मेला का आयोजन जिला परिषद सदस्य प्रमोद कुमार द्वारा किया गया था। शांति व्यवस्था के लिए जीरादेई की पुलिस तैनात थी। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष पृथ्वी प्रसाद, पूर्व मुखिया चंद्रिका यादव, कयूम अंसारी, राजेश प्रसाद, गुड्डू प्रसाद, सुरेंद्र पहलवान, मनोज प्रसाद, प्रेमकांत यादव, संतोष प्रसाद, सरपंच प्रमोद प्रसाद व भृगुनाथ प्रसाद थे।