
पानापुर (सारण)।प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानापुर में बुधवार को सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद पांडेय की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए बीएलओ की एक बैठक हुई. बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के सत्यापन के लिए घर घर जाकर त्रुटियों को दुरुस्त करें.उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी जीवित या पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटे नहीं और यदि कोई विसंगति है, तो उसका तत्काल समाधान किया जा सकें. उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान अन्य प्रदेशो से बहुत लोग गांव आये हैं इसलिए 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओ का नाम जोड़ने को प्राथमिकता दें.उन्होंने बताया कि नए नाम जुड़वाने के लिए 21 एवं 22 नवंबर एवं 5 एवं 6 दिसंबर को सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित कराना सुनिश्चित करें. बैठक में बीइओ धीरेन्द्र प्रसाद, पलकधारी, उदय शंकर सिंह, जीतेंद्र सिंह, अनिल कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, रमेश मिश्रा, सुधीर कुमार सिंह, संतोष तिवारी सहित अन्य बीएलओ उपस्थित थे.




Recent Comments