सोनपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस 17 नवंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सोनपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष और त्याग को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और जनजातीय समाज के उत्थान में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण की गाथा देशवासियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

इस अवसर पर मंडल के विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी और बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण सम्मान और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा।