
परसा(सारण) -जिले में बढ़ रही कोविड 19 के मरीज की संख्या में रविवार को परसा प्रखंड भी शामिल हो गया।प्रखंड के सगुनी पंचायत स्तिथ तितिरा गाँव में एक 20 बर्षीय युवक की कोरोना पोजेटिव रिजल्ट आते ही गाँव समेत आस पास के गाँव में हड़कंप मच गया।क्षेत्र के ग्रामीणों बिच दहसत फ़ैल गई।कोरोना की मरीज की पुष्टि होने की सूचना मिलते ही सोमबार को बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम तितिरा गाँव पहुँच युवक के संपर्क में आने वाले 12 लोगो को जांच के लिए सोनपुर आईशोलेशन सेंटर भेजा गया।जिसमें युवक के पिता माता बहन के अलावे घर के आस पास के ग्रामीण शामिल है।
युवक का रहा है ट्रेवल्स हिस्ट्री
देशब्यापी लॉक डाउन में प्रदेश से घर लौटने की कड़ी में युवक भी गुड़गाँव से निजी वाहन रिजर्व कर गत 10 मई को घर लौटा था।प्रदेश से घर लौटने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को कोरोटाइन सेंटर भेजने के लिए प्रयास किया।और 11 मई को युवक को स्वस्थ्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।चिकित्सक के स्वस्थ्य परीक्षण के उपरांत युवक को उच्च विद्यालय पचरुखी में रखा गया।जहाँ युवक को बुखार की शिकायत हुई।जिसपर पहल करते हुए चिकित्सक ने छपरा आईशोलेशन सेंटर भेज दिया गया।जहाँ युवक का उपचार चल रहा था।इसी बीच रविवार की शाम युवक की जांच रिपोर्ट पोजेटिव पाया गया।
बीडीओ सीओ ने युवक के संपर्क में आने वाले 12 लोगो को भेजा सोनपुर
बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम ने तितिरा गाँव पहुँच माता पिता बहन समेत 12 लोगो को सेम्पल देने के लिए एम्बुलेंस से सोनपुर भेजा गया।सम्पर्क में आने वाले में माता पिता बहन के अलावे घर के आस पास के लोगो ही शामिल है।जिसको सेम्पल देने के लिए सोनपुर भेजा गया है।बीडीओ तथा सीओ ने स्थानीय ग्रामीणों को बीमारी से डरने की जरुरत नही है।सरकार के दिशा निर्देश का पालन कर,घर में रहने, शोशल डिस्टेंश का पालन करने,मास्क या गच्छा से नाक मुँह ढकने भीड़ भाड़ का हिस्सा नही बनने तथा वेवजह घर से बाहर नही निकलने की नसीहत दिया गया।किसी ब्यक्ति की स्वस्थ्य ख़राब होने पर जल्द ही चिकिसकीय परामर्श लेने के लिए ग्रामीणों से अपील किया।
मुखिया प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को दिया सुझाव
युवक का कोरोना पोजेटिव रिजल्ट आने की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह ने रविवार की देर शाम ग्रामीणों को कोविड 19 से बचने की सुझाव दिया।कोविड 19 से बचाव के लिए सरकार के दिशा निर्देश की जनकारी दिया तथा घर में रहने की अपील किया।मुखिया प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से डरने की जरुरत नही सुरक्षित और सतर्क रहने की सलाह दिया।कोरोना महामारी से बचने के लिए घर में रहने सोशल डिस्टेंश का पालन करने मास्क का प्रयोग करने का अपील किया।उन्होंने काहा कि बीमारी से बचाव के लिए जो दिशा निर्देश मिलेगा उसपर पहल कर गाँव को सुरक्षित करने का प्रयास करने की आश्वसन दिया।




Recent Comments