लियो क्लब के द्वारा ब्लड डोनेशन कर युवा दिवस मनाया गयाछपरा : अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल की युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा 45 साड़ी एवं ब्लड डोनेशन कर मनाया गया। युवा दिवस के अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने रक्तदान किया । इस कार्यक्रम में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन,क्लब के चेयरपर्सन डाॅ एनके द्विवेदी,डाॅ राम एकबाल प्रसाद ,डाॅ किरण ओझा, लियो क्लब के अध्यक्ष अमरनाथ,सचिव आलोक गुप्ता,कोषाध्यक्ष संदिप गुप्ता,सोनू कुमार, प्रकाश,बबली गुप्ता,अभिषेक सोनी,जयंत पांडेय, चंदन, सूरज,नारायण कुमार पांडेय,पिन्टू गुप्ता,रोहित प्रधान,ब्लड बैंक के धर्मवीर कुमार,रामराज राम, शिवनारायण जी उपस्थित थे ।
उक्त जानकारी लियो सचिव आलोक गुप्ता ने दी ।