पटना की बेटी की ऊंची उड़ान आरोही श्रीवास्तव
पटना(अनूप नारायण सिंह) : ये है पटना की आरोही श्रीवास्तव वर्ष 2015 में मिस बिहार का ताज जीत चुकी है.2016 में मिस इंडिया टूरिज्म के टॉप 8 में अपना स्थान बना चुकी हैं साथ ही साथ 2018 में रूबरू मिस इंडिया एलाइट और मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी है.अब पटना की यह बेटी चाइना में इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगे 18 दिसंबर को चाइना में एन एस आर वर्ल्ड मॉडल प्रतियोगिता में भारत का आरोही प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं. पटना मे जन्मी तथा पटना में ही पली बढ़ी आरोही के सपने काफी बड़े है. बालीवुड में अपना मुकाम हासिल करने के लिए भी आरोही अग्रसर है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने सौंदर्य के बल पर बिहार और भारत का नाम रोशन करने जा रही आरोही को लेकर ढेर सारी संभावनाएं भी दिख रही है इनका आकर्षक लुक इन्हें भीड़ से अलग भी करता है.




Recent Comments