नगर पंचायत ने डोर टू डोर बांटा डस्टबिन बाल्टी

परवेज अख्तर, सिवान/

मैरवा (सिवान) : मैरवा नगर पंचायत ने स्वच्छता अभियान
को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के हर घर को डस्टबिन देना शुरू कर दिया।

मंगलवार को डस्टबिन वितरण का काम वार्ड संख्या 1 के

नवका टोला से शुरू हुआ। प्रत्येक होल्डिंग के लिए दो बाल्टी वितरित किए गए।

एक नीला और एक हरा बाल्टी देते हुए नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मदन बैठा ने

कहा कि अपने नगर को साफ-सुथरा रखने में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि

डोर टू डोर कचड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कुछ लोग

कचरा इधर-उधर फेंक देते हैं। इससे सफाई प्रभावित होती है। इस अवसर पर नगर पंचायत के वार्ड

एक के पार्षद उछाही भगत, अवध किशोर सिंह, दुखहरण प्रसाद,

ग्रामीण देवंती देवी, माया देवी, ललिता देवी, ज्ञानती देवी आदि थे।