**नेशनल जनर्लिस्ट एसोसिएशन शाखा मुगेर के तत्वधान में धरना  कार्यक्रम आयोजित 

**पूर्व मंत्री बिहार सरकार उपेंद्र वर्मा ने भी आकर  दिया अपना समर्थन 

अभिषेक दत्त

दैनिक खोज खबर न्यूज़ डेस्क 

नेशनल जनर्लिस्ट एसोसिएशन शाखा मुगेर के तत्वधान में शनिवार को शहीद स्मारक के समीप पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया ।धारणा के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि प्रमंडलीय अध्यक्ष  रंजीत कुमार विधाथी थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालमोहन महाराज ने किया। जबकि संचालन पत्रकार नवीन झा तथा सुनील जख्मी कर रहे थे। विभिन्न प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित सोशल मीडिया के तमाम पत्रकारों के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों  ने भाग लिया।

5 सूत्री मांगों में सरकार अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें,पत्रकार पर बढ रहे अत्याचार एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की घटना पर अभिलंब लगाम लगाया जाए ,पत्रकार बीमा एवं पेंशन सुविधा शीघ्र लागू किया जाए, हवेली खड़गपुर अनुमंडल के पत्रकार सौरभ सिंघानिया के साथ  एसडीओ द्वारा की गई बदसलूकी की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषी पर अभिलंब कार्रवाई किया जाए तथा पत्रकार अशोक कुमार झा एवं अरुण शर्मा की चोरी हुई बाइक को अविलंब बरामद किया जाए आदि मागे शामिल है।

अपने संबोधन में  प्रमंडलीय अध्यक्ष रंजीत कुमार विद्यार्थी ने कहा कि आए दिन पत्रकारों के साथ अप्रिय घटना घट रही है। सरकार को अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए । प्रदेश अध्यक्ष अवोद ठाकुर ने कहा कि शासन प्रशासन को पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों एव झूठे केस में फंसाने जैसी घटनाओं पर लगाम लगाना चाहिए। 

अध्यक्षीय भाषण में लालमोहन महाराज ने कहा कि पत्रकार के साथ आए दिन अधिकारी भी बदसलूकी करते हैं ।शासन एवं प्रशासन को इस पर रोक लगाना चाहिए।

मौके पर पत्रकार  के एम राज दैनिक जागरण,चैतन्य ,सौरभ सिंघानिया, राजीव कुमार ठाकुर, सुनील कुमार गुप्ता, रणबीर सक्सेना ,विजय आनंद  ,मनोज कुमार, आनंद सिंह, संतोष कुमार, गौरव मिश्रा, संतोष सहाय,शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, लाल रंजन पपू,  ,प्रो अनिल भूषण , शैलेंद्र कुमार ,राजेश सिंह, लाल रंजन पप्पू ,सलाम साबरी उर्दू मीडिया, विजय आनंद, संतोष साह ,शिव शंकर दैनिक भास्कर, नरेश आनंद आज ,शैलेश कुमार, रामप्रवेश सिंह दैनिक जागरण, राजीव कुमार ठाकुर मुंगेर की आवाम, रणवीर सक्सेना ,मोहम्मद जियाउल हक, राम आशीष, कुमार पप्पू मंडल, अनिल कुमार भूषण ,प्रणव कुमार, दीपक सिंह दैनिक भास्कर, सुमित आनंद दैनिक भास्कर, पुनीत सिंह राष्ट्रीय सहारा, मनोज क्रांति,कुमार प्रभाकर ,राजेश ठाकुर दैनिक जागरण, त्रिभुवन चौधरी दैनिक जागरण,मनीष कुमार ,सुमित कुमार, संजीव, कुमार राज, शैलेंद्र कुमार दैनिक जागरण, कुमार आदर्श हिंदुस्तान, राजेश सिन्हा दैनिक भास्कर, मोहम्मद इम्तियाज खान राष्ट्रीय सहारा,  अभय कुमार,  विपिन कुमार मुंगेर की आवाज ,संजय राजा राष्ट्रीय सहारा ,गंगा रजक आज, राजेश सिंह न्यूज़ 11 ,अजय कुमार,शिव शंकर,आदि  ने भाग लिया है ।

धरना में पूर्व मंत्री बिहार सरकार उपेंद्र वर्मा ने भी आकर अपना समर्थन दिया।विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से पूर्व मंत्री उपेंद्र प्रसाद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, राजद नेता नरेश सिंह यादव ,जिलाध्यक्ष संतोष साहनी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ,भाजपा नेता प्रमोद यादव, मो मुकीम, डिक्की सिंह ,बेवी चंकी,दलित सेना के प्रदेश महासचिव प्रमोद पासवान सहित  ने धरना को संबोधित किया ।धरना समाप्ति के बाद 5 सदस्य शिष्टमंडल ने सीएम के नाम प्रमंडलीय आयुक्त पंकज पाल एवं जिलाधिकारी एवं आनंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा।धन्यवाद ज्ञापन केँ एम राज ने किया ।

भूतपूर्व मंत्री उपेंद्र प्रसाद वर्मा द्वारा लिखा गया मुख्यमंत्री को आज के धरना को समर्थन करते हुए लिखा गया पत्र।