☀राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

✍️परमार मीडिया नेटवर्क
सीवान : पिछले तीस साल से बिहार बदहाल है और अपने बदहाली पर आंसू बहाने के लिए विवश हैं ।इस बार के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता अपनी बदहाली के खिलाफ मतदान करेगी । उक्त बातें राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रदेश महासचिव व सीवान के महराजगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रस्तावित प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिंह ने बुधवार को रामापाली में जन सम्पर्क के दौरान कहीं । उन्होंने कहा कि रामापाली नगर क्षेत्र में होने के बावजूद यहां सड़क, नाली आदि बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव दिख रहा है ।
श्री सिंह ने कहा कि बिहार
प्रशासनिक तानाशाही से जन प्रतिनिधि भी आहत दिख रहे है । इस सरकार में अफसरशाही एक विकराल समस्या बन चुकी है । बिहार की वर्तमान नीतीश – सुशील की सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं । इस सरकार को बदलने से ही बिहार से बदहाली जाएगी ।
इस मौके पर गोल्डेन शाही, विकास गौतम, सुनील कुमार यादव, आदर्श कुमार, मणि प्रसाद सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे ।




Recent Comments