☀आगामी दस अक्टूबर को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा

✍️परमार मीडिया नेटवर्क
शिवहर/07 अक्टूबर:अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आगामी दस अक्टूबर को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर लोगों को उचित चिकित्सीय परामर्श देने के साथ ही लोगों की जांच पड़ताल भी की जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों से इस कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल परिसर में करने का निर्देश जारी किया है।
👉जागरूकता भी फैलाई जाएगी:
सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने बताया प्रत्येक वर्ष दस अक्टूबर को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए विभिन्न क्रियाकलापों के द्वारा जनमानस में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता, चिकित्सकीय परामर्श शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मानसिक तनाव से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा तथा आवश्यक परामर्श दिया जायेगा। स्वास्थ्य संस्थानों पर बैनर-पोस्टर, हैंडबील, पम्पलेट के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
👉समस्याओं का जन्मदाता है तनाव:
सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने बताया यह बात हर किसी को हर दिन याद रखनी चाहिए, कि तनाव किसी भी समस्या का हल नहीं होता। बल्कि कई अन्य समस्याओं का जन्मदाता तनाव होता है। उदाहरण के लिए तनाव आपको अत्यधिक सिरदर्द, माइग्रेन, उच्च या निम्न रक्तचाप, हृदय से जुड़ी समस्याओं से ग्रस्त करता है। यह आपका स्वभाव चिड़चिड़ा कर आपकी खुशी और मुस्कान को भी चुरा लेता है। इससे बचने के लिए तनाव पैदा करने वाले अनावश्यक कारणों को जीवन से दूर करना जरूरी ही नहीं अनिवार्य हो गया है।
👉कोविड के उचित व्यवहार का करे पालन
☆एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें.
☆सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें.
☆अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं.
☆आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें.
☆छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें.




Recent Comments