नागा बाबा मंदिर परिसर में चौबीस घण्टे का अखण्ड अष्टयाम सम्पन्न
मांझी (सारण) : स्थानीय श्मसान घाट पर स्थित नागा बाबा मंदिर परिसर में चौबीस घण्टे का अखण्ड अष्टयाम सम्पन्न हुआ। अष्टयाम के उपरांत आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हुए। प्रमुख कार्यकर्ता पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह शशि सिंह ओम प्रकाश गुप्ता तथा ओमप्रकाश गिरी ने बताया कि मंदिर का इतिहास लगभग तीन सौ वर्ष पुराना है। तथा उतनी ही वर्षों से उक्त धर्मस्थल पर अष्टयाम आयोजित होते रहा है। अनुष्ठान में ब्यास लखीचंद यादव बिरजू ठाकुर तथा गायक घनश्याम ओझा आदि की मंडलियों ने भाग लिया। संचालन महन्त प्रेम दास ने किया।