नशेड़ी बाइक सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पुल के समीप वाहन जांच में लगे एक पुलिसकर्मी को बाइक सवार नशे में चूर दो युवकों ने बदसलूकी कर दी। वहीं स्थानीय लोग मूकदर्शक बने रहे जबकि कुछ ही दूरी पर खड़े अन्य पुलिसकर्मी दौड़े, तब तक एक युवक वहा से भाग निकला। जबकि दूसरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार का लिया और थाने लेे गई।
वुधवार को मामले को लेकर पीड़ित पुलिस कर्मी कुंदन कुमार ने बताया कि छपरा शहर के पश्चिम में ब्रह्मपुर पुल के पास वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो युवक को पुलिस ने रोका। नशे में चूर एक युवक ने पुलिस से अभद्र भाषा में बात करने लगा जिसपर पुलिस कर्मी युवक को पकड़ने का प्रयास करता तब तक दूसरा युवक पुलिस के साथ उलझ गया और मारपीट करने लगा। हालांकि दोनों युवकों में से एक युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गए।