दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर–छपरा रेलखंड के नयागांव स्टेशन पर गुरुवार की शाम बड़ा रेल हादसा टल गया। रैक दैनिक खोज खबर/प्वाइंट पर गिट्टी खाली कर लौट रही मालगाड़ी की दो बोगियों के आठ पहिए अचानक पटरी से उतर गए, जिससे डाउन लाइन पर घंटों रेल परिचालन प्रभावित रहा।घटना स्टेशन की लाइन संख्या-6 पर हुई। इस बात के जानकारी रेल पीआरआइ राम प्रताप सिंह ने बताया गया कि इंजन से आठवें और नौवें वैगन के चार-चार पहिए बेपटरी हो गए। तेज आवाज के साथ हुए हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी यात्री या रेलकर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग की टीम और एआरटी मौके पर पहुंची। देर रात तक बेपटरी बोगियों को ट्रैक पर चढ़ाने और लाइन बहाल करने का काम चल रहा है ।