दैनिक खोज खबर मोतिहारी:बिहार इंटरमीडिएट शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की बैठक

दैनिक खोज खबर मोतिहारी:बिहार इंटरमीडिएट शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की बैठक

✍अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य “दैनिक खोज खबर”:-बिहार इंटरमीडिएट शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की बैठक बलुआ टाल स्थित महासंघ कार्यालय परिसर में मंगलवार को हुई। अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रो.अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने की।

 मौके पर वित्तरहित संयुक्त मोर्चा द्वारा आहूत चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में चलाए जा रहे कार्यक्रमों का समर्थन किया गया और बुधवार से होने वाले इंटर मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

इसके अलावा महासंघ के मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से तीन सूत्री अन्य मांग की गई इनमें सरकार द्वारा पांच वर्षों के अनुदान का एकमुश्त भुगतान करना, सेवाकाल 65 वर्ष करना व वेतनमान देना शामिल है।

जिलाध्यक्ष श्री सिंहने कहा कि मांगों को पूरा करने को लेकर शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान कई शिक्षक उपस्थित थे।

☎”दैनिक खोज खबर”☎खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल.

आगे पढ़िए… www.dainikkhojkhabar.live