*देश कांग्रेस मुक्त भारत और प्रदेश महागठबंधन मुक्त बिहार के रूप में आगे बढ़ रहा है- बीजेपी नेता*
————–
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट-✍
————–
⏩ देश कांग्रेस मुक्त भारत और प्रदेश महागठबंधन मुक्त बिहार के रूप में आगे बढ़ रहा है आज अगर चुनाव हो जाए तो भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार में आएगी। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता व मशरक के पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने चरिहारा गांव स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से कही।बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक श्रीसिंह ने बीएसईबी के रिजल्ट की गरबरी के मामले में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को आरे हाथो लेते हुए कहां कि नीतीश कुमार बिहार के भविष्य के साथ खेलवार किए है। नीतिश कुमार को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके पूर्व में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक श्रीसिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर पार्टी के संगठन को मजबुत करने के साथ साथ केंद्र में मोदी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में किये गए उपलब्धियों को गांवो में जनता के बीच पहुँचाने आदि बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी महाजनसम्पर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र में मोदी सरकार की लोक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुँचाना और जनता को हो रही कठिनाइयों को सरकार को अवगत कराना है। इस मौके पर बीजेपी नेता त्रिभुवन तिवारी, ललन माॅझी, रविरंजन सिंह मन्टु, सुनिल सिंह, कुमार रजनिश, अनंत सिंह, अखिलेश राम, ब्रजनन्दन सिंह, भूषण सिंह, प्रभुनारायण ओझा, प्रमोद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।





Recent Comments