
06 वीं बिहार सबजूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आज होगा समापन समारोह,वुधवार को हुआ था भब्य आगाज
#बिहार के 16 जिला की टीम मार्चपास्ट का बनी हिस्सा
छपरा : संत जलेश्वर स्मृति 6 वी बिहार राज्य सबजूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का शानदार रंगारंग उद्घाटन बनियापुर के बड़ा लौवा अवस्थित संत जलेश्वर अकादमी में प्रारंभ हुआ था।जिसकी आज गुरुबार को दोपहर बाद समापन समारोह होना है। बिहार के 16 जिला से आई बालिकाओं की टीम ने मार्चपास्ट में हिस्सा लिया । प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार विधान पार्षद सह भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख , बिहार विधान पार्षद सह बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन इंजीनियर सचिदानन्द राय एवं विशिष्ट अतिथि बीडीओ बनियापुर सुदामा प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया । अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा खेल सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है । आपसी प्रेम , सौहार्द , भाईचारा का पाठशाला है खेल का मैदान बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन इंजीनियर सचिदानन्द राय ने कहा कि हैंडबॉल खेल के विकास के लिए सारण हैंडबॉल के साथ साथ बिहार संघ के मजबूती एवं खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए हमेशा सहयोग करता रहूंगा।

बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बिहार हैंडबॉल के स्वर्णिम सफर में सारण जिला के सहयोग की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार ने 7 वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर कुल 23 पदक प्राप्त कर इतिहास रचा है। विद्यालय की छात्रा उन्नति एवं उसके सहेलियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । स्वागत भाषण एवं मंच संचालन सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सह आयोजन सचिव संजय कुमार सिंह ने किया । अतिथियों को बुके, अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो देकर आयोजन अध्यक्ष डॉ हरेन्द्र सिंह, स्वागत समिति के राजकिशोर राय, राकेश कुमार सिंह , संयोजक विनीत कुमार एवं ठाकुर विनोद कुमार सिंह, राहुल कुमार राय , रामवीरेश राय, अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य ने किया।
अपने अपने पुल में विजेता बन सारण, एकलव्य सिवान, पटना, भोजपुर , बक्सर, मुंगेर , सीवान, बेगूसराय क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैच को सम्पन्न कराने में तकनीकी पदाधिकारी संजीव कुमार, संजीत कुमार, राहुल कुमार , रीतेश सिंह, नीरज कुमार , अभिषेक सिंह , राधा कुमारी , अंजली कुमारी सहित अन्य ने अहम भूमिका निभाई।




Recent Comments