बबुनिया मोड़ से रेलवे स्टेशन के बीच अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा
#परवेज अख्तर/सिवान ;
सीवान। जिला प्रशासन के बार-बार चेतावनी और लाउडस्पीकर से अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा लेने के फरमान के नगरीय क्षेत्र में उद्घोषणा के बावजूद नगर के अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाए जाने को लेकर एक बार फिर जिला प्रशासन का डंडा अतिक्रमण करने वालों पर चला है जहां अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद के कर्मियों ने बबुनिया मोड़ से रेलवे स्टेशन के बीच सड़क किनारे सड़क अतिक्रमण कर कराए गए निर्माण एवं दुकानों को मजदूरों और जेसीबी की सहायता से साफ कराया गया और अतिक्रमणकारियों को सख्त ताकीद की गई कि दुबारा अतिक्रमण पाए जाने पर अतिक्रमणकारियों को गिरफ्तार किया जाएगा जुर्माने के साथ जेल भी भेजा जाएगा।इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत यह अतिक्रमण हटाया गया है इसके पूर्व अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी गई थी तथा सीवान नगरीय क्षेत्र में इस आशय की घोषणा भी रिक्शा से कराई गई थी ताकि लोग समय भीतर अपने अतिक्रमण को हटा ले लेकिन अतिक्रमणकारियों पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ और अतिक्रमण ज्यों का त्यों बना रहा जहां उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आज नगर परिषद एवं नगर थाना के सशस्त्र बलों के सहयोग से बबुनिया मोड़ से रेलवे स्टेशन के बीच सड़क पर से अतिक्रमण का सफाया कराया गया अनुमंडल पदाधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो अतिक्रमणकारियों की गिरफ्तारी के साथ जुर्माना राशि वसूल की जाएगी




Recent Comments