AISF ने आक्रोश मार्च निकाल किया मुख्यमंत्री एवं कुलपति का पुतला दहन
#संजय पांडे /छपरा

छपरा (वि वि) आॅल इन्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) सारण जिला इकाई ने जेपीयू में व्याप्त शैक्षणिक आराजकता,
बदहाली के लिए जिम्मेवार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जेपीयू कुलपति हरिकेश सिंह का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।इससे पहले दर्जनों छात्रों की एक जत्था मंजर रिजवी भवन,सलेमपुर से पैदल मार्च करते हुए विवि एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगरपालिका चौक पहुंचा और वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जेपीयू कुलपति हरिकेश सिंह का पुतला दहन किया।पुतला दहन के बाद छात्रों का जत्था सभा में तब्दील हो गई।सभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि जेपीयू में छात्र समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है मगर न तो विवि प्रशासन और न हीं राज्य सरकार छात्र समस्याओं के प्रति गम्भीर है,जिसका खामियाजा सारण प्रमंडल के छात्र-छात्राओं को भुगताना पड़ रहा है, जिला सचिव ने कहा कि राज्य सरकार एवं जेपीयू प्रशासन जल्द हीं दो-चार दिनों के अंदर छात्रहित में सभी लंबित परीक्षाएं और रजि0 कराने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाई तो एआईएसएफ सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक चरणबद्ध आंदोलन करेगा,इस छात्रहित की लड़ाई में आम छात्रों एवं सभी छात्र संगठनों को एक मंच पर आकर लड़ाई तेज करने की अपील भी की गई।इस पुतला दहन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता,जिला सह सचिव राजीव कुमार,कोषाध्यक्ष अमित नयन,आनंद मोहन सिंह,राहुल कुमार,अनमोल कुमार,कुमार बब्लू,रवि यादव,आदित्य कुमार, आलोक कुमार, अविनाश उपाध्याय,रवि गुप्ता,मनोरंजन सिंह,विकाश कुमार,विश्वजीत कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments