दुःसाहस : थाने के बगल से बाइक चोरी
#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर : थाना के बगल स्थित प्रखंड जीविका कार्यालय के समीप अजय कुमार शर्मा की ब्लू रंग की हीरो पैशन प्रो बाइक की चोरी हो गई। इस संबंध में अजय कुमार शर्मा ने थाना में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार वे कार्यालय के पास बाइक लगाकर कार्यालय के अंदर चले गए। वापस आने के बाद देखा कि उनकी बाइक गायब है। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक नहीं मिली तो थक हारकर उन्होंने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की गिरफ्तारी की जाएगी।
……………………………………………




Recent Comments