दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला समेत पांच घायल

मढौरा : गौरा ओपी क्षेंत्र के सलिमापुर गोरिया टोला निवासी सुरेन्द्र राय का करकट नुमा दालान की दीवार बारिश के वजह से गिर गई , जिसमें बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग घायल हो गये.बताया जाता है की बीती रात भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई गिर गई , जिसमे सो रहे एक बुजुर्ग महिला और 4 बच्चे दब कर बुरी तरह घायल हो गये.घायलों में गृहस्वामी सुरेन्द्र राय की माता 65 वर्षीय राजपति कुँअर , 14 वर्षीय मुस्कान, 10 वर्षीय निशा कुमारी, 8 वर्षीय मनीषा कुमारी एव 6 वर्षीय बबलू कुमार बतायें जाते है.घायलों का इलाज अस्पताल में परिजनों द्वारा कराया जा रहा था.
#साभार : विपिन मिश्रा /दैनिक जागरण , मढ़ौरा