
दाहा नदी से युवक का शव बरामद, परिजनों ने पहुंच शव का किया शिनाख्त
मांझी( सारण)। गुरुवार की सुबह मांझी थाना क्षेत्र के भाठा गांव के समीप दाहा नदी से ग्रामीणों ने एक युवक का शव बरामद किया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे ए एस आई ददन राय ने शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। सोशल मीडिया के सहारे शव की पहचान की गई। मृतक रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी सत्तन राम उर्फ बहारन राम का पुत्र पिन्टू राम 22 वर्ष बताया जाता है।
घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के मामा व एकमा के रीठ गांव निवासी राम प्रवेश राम ने बताया कि मृतक मंगलवार को अचानक घर से गायब हो गया था।




Recent Comments